मौनी रॉय ने सूरज नांबियार के साथ शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें, पति को गले लगाती नजर आई एक्ट्रेस

1/31/2022 9:33:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस गोवा में शादी कर मुंबई वापिस लौट आई है। एक्ट्रेस को पति सूरज नांबियार के साथ गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस का मुंबई लौटने पर ससुराल में शानदार स्वागत किया गया। अब हाल ही में मौनी ने पति सूरज के साथ कुछ रोमाांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

तस्वीरों में मौनी ब्लू प्रिंटेड कपड़ों में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। वहीं सूरज व्हाइट शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रही है। एक्ट्रेस पति के साथ मस्ती करती और गले लगी हुई दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में सूरज दोस्तों के साथ पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- 'कुछ अच्छा समय बिताना अच्छा लगता है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें मौनी ने 27 जनवरी को सूरज संग फेरे लिए। कपल ने मलयाली और बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी की थी। शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। 

Content Writer

Parminder Kaur