आसमान से मौनी रॉय ने लगाई छलांग, खतरनाक तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

4/26/2019 11:16:08 AM

मुंबई: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में छा गई हैं। मौनी अपने टैलेंट और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

सामने आई इन तस्वीरों में मौनी स्काईडाईव करते हुए आसमान में उड़ती हुई नजर आ रही हैं। कुछ घंटो पहले शेयर इन तस्वीरों को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है।

सोशल मीडिया पर शेयर इन तस्वीरों के साथ मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा- लोग प्लेन उड़ाते हैं, और इससे बाहर कूदने के लिए एक अलग तरह का पागलपन जरूरी है। तस्वीरों में वो काफी खुश नजर आ रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कस्तूरी, दो सहेलियां, देवो के देव महादेव और नागिन जैसे सीरियल में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की।

साल 2018 में मौनी एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आईं। हाल ही में उनकी जॉन अब्राहम के ऑपोजिट फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई है।

 

 

 

Neha