सुर्ख लाल साड़ी.. मांग में सिंदूर.कानों में झुमके चौदवीं का चांद बन मौनी ने शेयर की तस्वीरें, पति की बाहों में कैद खिली खिली सी दिखीं नई नवेली दुल्हन

2/4/2022 7:55:16 AM

मुंबई: बी-टाउन में इस समय जो कपल सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं वह मौनी राॅय और सूरज नांबियार हैं। मौनी सूरज की शादी तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। कपल ने गोवा में शादी रचाई थी।

वहीं गोवा से मुंबई लौट ससुराल नमें सारी रस्में खत्म कर मौनी समय निकालकर अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।इस कपल की कलरफुल वेडिंग ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता है, बल्कि खुद एक्ट्रेस के सिर से भी शादी का खुमार नहीं जा रहा है।

आए दिन उनकी अलग-अलग तस्वीरें सामने आती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है।  हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय) ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह नई नवेली दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं, सुर्ख लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए मौनी नजरें झुकाए खड़ी हैं। गले में गोल्ड नेकलेस, कानों में झुमके डाले वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


वहीं एक तस्वीर में वह  अपने पति के साथ खड़ी हैं। वहीं सफेद कुर्ता पजामा में खड़े सूरज ने उन्हें कमर से पकड़ अपनी बाहों में ले रखा है। शादी के तुरंत बाद वाला ग्लो इस कपल के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी जल्द ही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगी।

Content Writer

Smita Sharma