शिमरी ब्लैक एंड सिल्वर ड्रेस में मौनी रॉय ने ढाया कहर, ''टीवी की नागिन'' ने कैमरे के सामने दिखाई कातिलाना अदाएं

6/25/2022 12:47:44 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती है। मौनी जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की लुक के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में मौनी शिमरी ब्लैक एंड सिल्वर ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मौनी ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

कानों के झूमके एक्ट्रेस के लुक में और भी चार चांद लगा रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस कहर ढा रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार भर रहा हैं।


काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म से मौनी का फर्स्ट लुक सामने आया था। पोस्टर में मौनी बेहद खतरनाक लग रही थी। फैंस ने इस पोस्टर को खूब पसंद किया। 

Content Writer

Parminder Kaur