सफेद फूलों के बीच ब्लैक सूट पहन मौनी रॉय ने करवाया फोटोशूट, सादगी से जीता फैंस का दिल

2/8/2021 4:32:13 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपनी हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती ही रहती है।

इस बार एक्ट्रेस ने हॉट तस्वीरों की जगह सादगी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो सब को अपना दिवाना बना रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। साथ में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के झूमके पहने और माथे पर तिलक किया लगाया हुआ है जो मौनी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

सफेद फूलों के बीच बैठ कर एक्ट्रेस अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस का ये सादगी भरा अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में मौनी के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अयान मुखर्जी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur