पूल किनारे मौनी रॉय ने मचाया गदर, व्हाइट बिकिनी टॉप और स्कर्ट में एक्ट्रेस के जीरो फिगर पर फिदा हुए फैंस

8/14/2022 2:07:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह अपनी हॉट अदाओं से मिनटों में फैंस को दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बेहद कातिलाना तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय पूल किनारे खूब चिल कर रही हैं। व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ग्रीन कलर की मिनी स्कर्ट में वह बेहद हॉट लग रही हैं।

 

शॉर्ट्स में एक्ट्रेस का जीरो फिगर देखने को मिल रहा है, जिसके लोग खूब दीवाने हो रहे हैं।

 

इस लुक को मौनी ने हाथ में गोल्डन ब्रेस्लेट और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है।

 

अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाते हुए हसीना कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।


वहीं मौनी रॉय के काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगी। इसमें वह एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नेगेटिव रोल में दिखेंगी। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

 

Content Writer

suman prajapati