पिंक ड्रेस में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जलवा, पेड़-पौधों के बीच चेयर पर बैठ एक्ट्रेस ने कातिलाना अंदाज में दिए पोज

8/8/2022 10:06:49 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी लाइट पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है।

मौनी चेयर पर बैठकर पेड़-पौधों के बीच कातिलाना अंदाज में पोज दे रही है। मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे।

 इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur