शिमरी गोल्डन ड्रेस में मौनी रॉय ने गिराई हुस्न की बिजलियां, ''टीवी की नागिन'' की तस्वीरें देख लट्टू हुए फैंस

6/20/2022 11:56:09 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की लुक के दीवाने हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखा जा रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी शिमरी गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस फर वाली शॉल कैरी की हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

कानों के झूमके एक्ट्रेस के लुक में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में मौनी बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। '

ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म से मौनी का फर्स्ट लुक सामने आया था। पोस्टर में मौनी बेहद खतरनाक लग रही थी। फैंस ने इस पोस्टर को खूब पसंद किया। 

Content Writer

Parminder Kaur