बैकलेस ग्रीन ड्रेस में मौनी रॉय ने लगाया हॉटनेस का तड़का, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं देख फैंस ने भरी आहें

5/31/2022 10:38:01 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है, उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ग्रीन ड्रेस में कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी बैकलेस ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। मौनी कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस आहें भर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी।

इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur