बैकलेस पर्ल टॉप और गोल्डन स्कर्ट में मौनी रॉय ने ढाया कहर, एक्ट्रेस के कातिलाना अंदाज पर मर मिटे फैंस

4/22/2022 10:36:58 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी बैकलेस पर्ल टॉप और गोल्डन स्कर्ट में नजर आ रही है। न्यूड मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। 

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur