पिंक एंड ग्रीन ड्रेस में मौनी रॉय का हॉट लुक, नदी किनारे एक्ट्रेस ने यूं फ्लॉन्ट की बैक

2/12/2022 8:27:21 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस पति सूरज के साथ हनीमून मना कर कश्मीर से मुंबई वापिस लौटी है। कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं थी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

तस्वीरों में मौनी पिंक एंड ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है।

एक्ट्रेस नदी किनारे बैक फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें मौनी ने सूरज से 27 जनवरी को शादी की थी। कपल ने गोवा में शादी की थी। दोनों ने मलयाली और बंगाली  रीति-रिवाजों से शादी की।

शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। 

Content Writer

Parminder Kaur