ब्राउन ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, सोफे पर बैठ दिखाई सिजलिंग अदाएं

10/10/2021 5:12:56 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 


लुक की बात करें तो मौनी ब्राउन कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कानों के झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में और चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस सोफे पर बैठ कर पोज दे रही है। मौनी इन तस्वीरों पर फैंस लट्टू हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 


काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Content Writer

Parminder Kaur