ब्राउन आउटफिट में मौनी रॉय का गॉर्जियस लुक, काउच पर बैठ एक्ट्रेस ने दिए दिलकश पोज

6/28/2022 1:21:48 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी ब्राउन आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही है।

एक्ट्रेस काउच पर बैठकर पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 हाल ही में फिल्म से मौनी का फर्स्ट लुक सामने आया था। पोस्टर में मौनी बेहद खतरनाक लग रही थी। फैंस ने इस पोस्टर को खूब पसंद किया। 

Content Writer

Parminder Kaur