ऑफ व्हाइट ड्रेस में मौनी रॉय ने बिखेरा हुस्न का जलवा, जमीन पर बैठ ''टीवी की नागिन'' ने दिलकश अंदाज में दिए पोज
5/19/2022 11:48:51 AM
मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।
लुक की बात करें तो मौनी ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में मौनी बेहद गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस जमीन पर बैठकर दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे।