व्हाइट टॉप और डेनिम जींस में मौनी रॉय का कूल लुक, स्टूल पर बैठ मस्ती भरे अंदाज में दिए पोज

7/9/2022 4:37:29 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने काम के साथ-साथ ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी-जाती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी व्हाइट टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने शूज पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस कूल लग रही है। एक्ट्रेस स्टूल पर बैठकर मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रही है। मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur