पिंक ब्रालेट में मौनी रॉय का बोल्ड अवतार, 'टीवी की नागिन' के लुक पर अटकीं फैंस की निगाहें

1/23/2023 2:09:33 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने काम के साथ-साथ लुक को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।

लुक की बात करें तो मौनी रॉय ने पिंक बिकिनी टॉप और साइड कट स्कर्ट पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
 

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लग रही है। मौनी की कातिलाना अदाएं फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। फिल्म में मौनी के रोल को काफी पसंद किया गया।

हाल ही में मौनी हनी सिंह के साथ गाने 'गतिविधि' में नजर आई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। 

Content Writer

Parminder Kaur