समंदर किनारे सफेद चादर लेपेट मौनी रॉय ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, कैमरे के सामने यूं फ्लॉन्ट की बैक

7/15/2022 4:19:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।


तस्वीरों में मौनी समंदर किनारे बेड पर बैठी हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने सफेद बेडशीट से कवर किया हुआ है। एक्ट्रेस टॉपलेस दिखाई दे रही है। मौनी ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और हाथ में फूल पकड़ा हुआ है। एक्ट्रेस की केवल बैक नजर आ रही है। चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लग रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- आसमान का मेरा कोना। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur