मौनी रॉय ने स्विमिंग पूल में करवाया फोटोशूट, व्हाइट बिकिनी और शॉर्ट्स में दिखा बोल्ड अंदाज

1/31/2021 11:44:59 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट बिकिनी और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। एक्ट्रेस स्विमिंग पूल में लेटी हुई आराम फरमा रही है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद बोल्ड नजर आ रही है।

मौनी की इन तस्वीरों ने फैंस की नींद उड़ा दी है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस की लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म मौनी के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Parminder Kaur