Pics: पिंक लहंगे में मौनी रॉय ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, अंगद बेदी संग यूं लगाए ठुमके

7/30/2021 12:19:10 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो 'बैठे बैठे' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस गाने में एक्ट्रेस अंगद बेदी के साथ नजर आ रही है। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस के खूब पसंद आ रही है।

मौनी और अंगद के इस गाने को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। हाल ही में मौनी ने इस गाने के लुक में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में मौनी पिंक लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने पंजाबी जूती पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

मौनी के माथे का टिका उनकी खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।

कुछ तस्वीरों में मौनी के साथ अंगद बेदी भी नजर आ रहे हैं। अंगद व्हाइट धोती कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Content Writer

Parminder Kaur