पिंक साड़ी में अप्सरा लगी मौनी रॉय, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं देख फिसला फैंस का दिल

3/25/2022 10:14:31 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की लुक के दीवाने हैं। हाल ही में मौनी ने साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी बेबी पिंक साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है।

मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस अप्सरा लग रही है।

मौनी कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस मर मिटे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें मौनी ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी को शादी की थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।

काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। 

Content Writer

Parminder Kaur