रेड लहंगे में मौनी रॉय ने लगाया खूबसूरती का तड़का, तस्वीरें देख लट्टू हुए फैंस

1/30/2023 3:42:57 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रही है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें बाकमाल लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। मांग टीका एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। मौनी की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।


बता दें मौनी ने हाल ही में पति सूरज नांबियार के साथ शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को शादी की थी।

काम की बात करें तो मौनी को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। फिल्म में मौनी के रोल को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा मौनी हनी सिंह के साथ गाने 'गतिविधि' में नजर आई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। 

Content Writer

Parminder Kaur