स्टाइलिश साड़ी में मौनी रॉय का फोटोशूट, 'टीवी की नागिन' की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

6/3/2022 12:19:15 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


लुक की बात करें तो मौनी ने ब्राउन और मैरून साड़ी में नजर आ रही है, जिसके बॉर्डर पर जैबरा प्रिंट बना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ब्लैक ब्लाउज पहना हुआ है।

लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मौनी का मांग टीका उनकी खूबसूरती में ओर चार चांद लगा रहा है।

इस लुक में एक्ट्रेस अप्सरा लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी।इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।

इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur