पिंक ड्रेस में मौनी का दिखा हाॅट अवतार, स्टाइलिश अंदाज में यूं दिए पोज

3/31/2019 3:26:19 PM

मुंबई: टीवी से बाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी मौनी राॅय अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह  से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी पिंक कलर के फ्रंटकट गाउन में ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। हमेशा की तरह मौनी कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। उनका लुक आपके दिल को मदहोश कर देगा। आए दिन उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने बीते साल फिल्म 'गोल्ड' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अक्षय अहम किरदार में नजर आए थे। वहीं अब वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की फिल्म 'राॅ' में नजर आएंगी। फिल्म 12 अप्रैल,2019 को रिलीज होगी। 

Smita Sharma