दुबई पहुंची मौनी रॉय ने लहराया हुस्न परचम, कट-आउट बॉडीसूट..मिनी स्कर्ट..एंकल बूट्स..फैशन सेंस से बनाया फैंस को दीवाना

12/29/2022 1:14:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस नए साल 2023 की शुरुआत से पहले ही विदेश पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस दुबई में इन दिनों खूब चिल कर रही हैं और अपने लुक से फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने वहां से अपनी कुछ किलर लुक वाली तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में मौनी रॉय इन तस्वीरों में हमेशा की तरह किलर लग रही हैं। ग्रे कट-आउट बॉडीसूट के साथ उन्होंने मिनी स्कर्ट पहनी है।

 

इस लुक को एक्ट्रेस एंकल बूट्स के साथ टीम अप किया है और एक राउंड ब्लैक स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया है।

 

ओवरऑल लुक में मौनी का स्टाइल देखते ही बन रहा है। वह दुबई की खूबसूरत लोकेशन्स पर खुलकर अपने हुस्न का परचम लहरा रही हैं।

 

फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी को आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। फिल्म में मौनी के रोल को काफी पसंद किया गया। हाल ही में एक्ट्रेस हनी सिंह के साथ गाने 'गतिविधि' में नजर आई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। 

Content Writer

suman prajapati