स्कूल के सिलेबस में शामिल हो भगवद गीता, बच्चों को मिलेंगे हर सवाल के जवाबः मौनी रॉय

3/20/2021 10:31:08 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में बच्चों के सिलेबस में भगवत गीता को शामिल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे इन दिनों ऑनलाइन भगवद गीता की क्लास अटेंड कर रही हैं। उनका मानना है कि भगवत गीता को स्कूल के पाठ्यकर्म में शामिल करने से बच्चों को जीवन के सारे जवाब मिलेंगे।


हाल ही में मौनी रॉय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने पिछले साल लॉकडाउन से पहले भगवद गीता की क्लास लेनी शुरू की थी। वह संस्क्रत और हिंदी में अनुवाद के साथ भगवत गीता को पढ़ और समझ रही हैं। गीता में लिखा है, कर्मण्ये वाधिक रस्ते मा फलेषु कदाचन. मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि। मैं बताना चाहती हूं जब आप कर्म करने के बाद उसके फल की चिंता नहीं करते हैं तो उसका बोझ नहीं रहता। इन दिनों मैं यही प्रैक्टिस कर रही हूं, इस प्रैक्टिस के बाद मैंने पाया है कि कर्म करो फल की चिंता मत करो। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण की कही यह बातें आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।


एक्ट्रेस ने कहा- जब मेरा गाना ‘पतली कमरिया’ रिलीज हुआ तो मैंने भी बार-बार देखने का मोह छोड़ दिया है, मैंने यूट्यूब पर सिर्फ 2 बार देखा और अब बार-बार देखना मेरे हाथ में ही नहीं है।


मौनी रॉय ने आगे कहा कि जब मैंने बचपन में भगवद गीता का सार पढ़ा था तो मुझे  ज्यादा समझ में नहीं आया था। अब जब मेरे चाइल्डहुड फ्रेंड राहुल प्रभु और श्वेता माता ने आबू-धाबी में भगवद गीता की मदद से सामाजिक सेवा कर रहे हैं, तब मैं फिर से भगवद गीता से जुड़ी और अब तक मेरी ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं। खास तौर पर लॉकडाउन के दौरान मैंने सही ढंग से अपनी क्लासेस की हैं। लॉकडाउन से पहले शूटिंग की वजह से टाइम नहीं दे पाती थीं। लॉकडाउन में बहुत समय मिला गीता पढ़ने और समझने का।


स्कूल में भगवत गीता पढ़ाए जाने के लेकर एक्ट्रेस ने कहा, गीता पढ़ते पढ़ते मैं बहुत ज्यादा धर्म की तरफ चल पड़ी हूं, जिस वजह से मुझे लगता है कि इसे बच्चों के पाठ्यकर्म में इन किताबों को भी शामिल करना चाहिए, क्योंकि इस किताब में जो जानकारी है वो सभी के लिए बेसिक शिक्षा की तरह है। चाहे वो कोई भी क्यों न हो। आपके हर सवाल का जवाब इस किताब के अंदर है। गीता आपको दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया देती है।
बता दें हाल ही में मौनी रॉय का म्यूजिक वीडियो ‘पतली कमरिया’ रिलीज हुआ है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मस्त्र है।


 

 

 

 

 

 

 


 

Content Writer

suman prajapati