'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट से तुलना किए जाने पर मौनी रॉय का रिएक्शन- बरसों से की गई कड़ी मेहनत रंग ला रही

10/7/2022 12:40:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय को हाल ही आयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए, जबकि मौनी विलेन के किरदार में दिखी। फिल्म में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सराहना भी मिली। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने रोल की तुलना आलिया भट्ट से करने पर रिएक्ट किया।


दरअसल, ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय की भूमिका लेकर एक फैन ने कमेंट किया था कि आलिया भट्ट की तुलना में मौनी का किरदार कहीं अधिक महत्वपूर्ण था। इस पर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू प्रतिक्रिया देते हुए कहा- इस तरह के सवाल पूछ कर कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की जरूरत नहीं है, मेरा रोल मेरा था, मेरी जिम्मेदारी खलनायक की भूमिका निभाने की थी और मैंने अपना ध्यान इसी पर केंद्रित किया, बेस्ट दिया।

 


मौनी ने आगे कहा कि मुझे दर्शकों की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स अच्छे लगते हैं। हालांकि जुनून का किरदार इतना पॉवरफुल होगा कि दर्शकों को पसंद आएगा, इसका मुझे अंदाजा नहीं था। यह पूछे जाने पर कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस कहलाने और फिल्म को अपने दम पर चलाने के बारे में क्या महसूस करती हैं तो मौनी ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग सच में प्यार दे रहे हैं। ये भी लगता है कि बरसों से की गई कड़ी मेहनत रंग ला रही है, जब आप अपनी मेहनत का फल देखते हैं तो वाकई बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये सबकी फिल्म है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

बता दें, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' 4 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News