दुबई के रेगिस्तान में मौनी रॉय ने बरपाया कहर, रेत पर बैठ फ्लॉन्ट की कातिलाना अदाएं

4/11/2021 11:55:37 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर मौनी ने अपनी किलर तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल धड़का दिया है। उनका ये फोटोशूट फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

बता दें इन दिनों मौनी रॉय दुबई में हैं, जहां वो अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ खूब चिल कर रही हैं।

 

दुबई के रेगिस्तान में वह एक से बढ़कर एक फोटो क्लिक करवा रही हैं और फैंस के साथ भी शेयर कर रही हैं।


मौनी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो व्हाइट टैंक टॉप और लाइट ब्राउन आउटफिट में नजर आ रही हैं।

 

रेतीले इलाके में मौनी फ्रेंड संक जमकर मस्ती कर रही हैं और एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। इस दौरान उनका बेहद कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है, जो उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।


काम की बात करें तो मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी से की थी। इसके बाद वो कई मशहूर शोज में नज़र आईं। देवो के देव महादेव और नागिन सीरियल में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। टीवी शोज के अलावा मौनी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer

suman prajapati