मौनी राॅय के ससुराल में माता की चौंकी: शादी को एक महीना होने पर मौनी ने पति संग लिया माता का आशीर्वाद, साड़ी और मांग टीका लगाए कुछ यूं सजीं नई दुल्हन
2/28/2022 2:12:18 PM
मुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय ने जनवरी में बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही मौनी सूरज संग बिताए पलों की खूबसूकत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जब वह हनीमून पर गई थीं, वहां की भी उन्होंने कई फोटो शेयर की थी। इसके बाद वह सद्गुरू के पास आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जिसका वीडियो और फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
वहीं अब शादी का 1 महीना पूरा होने पर मौनी ने पति सूरज संग माता का आशीर्वाद लिया। मौनी के ससुराल (बैंगलुरू) में माता की चौंकी रखवाई गईं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो मौनी सिल्वर कलर के साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, मांग टीका, चूड़ियों से कंप्लीट किया है। वहीं सूरज कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में मौनी सूरज संग मिलकर शेरांवाली मां का आशीर्वाद ले रही हैं।
मौनी राॅय ने 27 जनवरी को गोवा में बाॅयफ्रेंड सूरज संग परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। कपल ने सुबह साउथ इंडियन स्टाइल में तो शाम को बंगाली रीति रिवाज से शादी रचाईं।
काम की बात करें तो उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जिसमें वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया लिटिल मास्टर्स' को जज करती दिखेंगी जिसमें उनके साथ रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे भी जज पैनल में शामिल हैं।