डेनिम शाॅर्ट्स में परिणीति तो मौनी राॅय के साड़ी लुक ने चुराया दिल, बीते 24 घंटे में इस अंदाज में स्पाॅट हुए बी-टाउन स्टार्स

9/21/2021 3:28:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स जहां भी जाते हैं कैमरा उनको फॉलो करना नहीं भूलता। चाहे कोई फिल्म का प्रमोशन हो या फिर किसी इवेंट हर जगह मीडिया इन पर अपनी नजर रखती है। वहीं बीते 24 घंटों में कई स्टार्स अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। कोई रेस्टोरेंट के बाहर, कोई मीटिंग के लिए ऑफिस तो कोई एयरपोर्ट पर दिखा। देखिए अपने पसंदीदा स्टार्स के लुक्स.... 

मौनी राॅय

सबसे पहले बात करते हैं एक्ट्रेस मौनी राॅय की। मौनी राॅय को सोमवार शाम रियालिटी शो डांस दीवाने के सेट के बाहर देखा गया। इस दौरान मौनी का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस पीक कलर की साड़ी में गाॅर्जियस नजर आईं। इस लुक को मौनी ने इंटेस आई मेकअप और मिनिमल मेकअप से पूरा किया था। 

प्रीति जिंटा

बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल यानि प्रीति जिंटा लंबे अरसे बाद मीडिया कैमरा में कैद हुईं। इस दौरान प्रीति व्हाइट टाॅप और ब्लैक जींस में स्टाइलिश दिखीं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेय्रस और हील्स प्रीति के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उन हसीनाओं में से एक हैं, जो ग्लैमरस दिखने के चक्कर में अपने कंफर्ट से कोई समझौता नहीं करती हैं। मंगलवार सुबह परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया। परिणीति ने डेनिम शॉर्ट्स की एक जोड़ी को राउंड नेकलाइन वाली टी-शर्ट और प्लेड ब्लेजर के साथ पेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने स्टाइल एलिमेंट ऐड करते हुए वाइट स्नीकर्स डाले थे। 

मलाइका अरोड़ा 

मलाइका अरोड़ा को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित योगा क्लासेस के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक ब्रालेट के साथ थाइस पैटर्न वाले शॉर्ट्स में एकदम कमाल की लग रही थीं।

यामी गौतम 

डेजी शाह

करिश्मा तन्ना


 

जरीन खान

 

Content Writer

Smita Sharma