पति सूरज नांबियार को मिस रही मौनी रॉय, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर बोलीं- ''आपकी हमेशा याद आती है''

5/21/2022 10:19:28 AM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। सूरज काम के सिलसिले में दुबई में हैं। मौनी सूरज को खूब मिस कर रही है। एक्ट्रेस ने पति के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari
मौनी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मौनी सेल्फी लेती हुई नजर आ रही है और सूरज ने पीछे से उन्हें हग किया हुआ है। दूसरी तस्वीर में मौनी और सूरज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस पिंक ड्रेस में गॉर्जियस लग रही है। वहीं सूरज व्हाइट टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- 'आपके साथ कभी भी सुस्त दिन नहीं होता है..आपकी हमेशा याद आती है।' इसके साथ उन्होंने दुखी वाले दो इमोजी भी बनाए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सूरज दुबई में एक बैंकर हैं, इसलिए वो वहीं रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से बहुत टाइम बाद मिल पाते हैं। इसी कारण मौनी कई बार पति के साथ के पलों को याद कर इमोशनल हो जाती हैं। मौनी इन दिनों शो 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5' को जज कर रही है, इसलिए एक्ट्रेस मुंबई में है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News