आध्यात्मिक गुरु ''सद्गुरु'' का आशीर्वाद लेने पहुंची मौनी राॅय, रेड साड़ी और मांग में सिंदूर सजाए प्यारी लगी Mrs. Nambiar

2/25/2022 6:58:05 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय इन दिनों पति सूरज नांबियर संग अपनी मैरिड लाइफ एंजाॅय कर रही हैं। शादी की रस्मों से फ्री होकर और काम से ब्रेक लेकर मौनी हाल ही में पति सूरज संग आध्यात्मिक गुरु 'सद्गुरु' से मिलने पहुंचीं। इस दौरान की तस्वीरें मौनी ने इंस्टा पर शेयर की हैं। मौनी और सूरज से सदगुरू से खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान मौनी और सूरज  रेड कलरके आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सूरज ने जहां लाल कलर का कुर्ता पहना है। वहीं मौनी रेड साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर सजाए मौनी बेहद प्यारी लग रही हैं।

एक तस्वीर में मौनी और सूरज सदगुरू के चरणों के पास बैठ दिख रहे हैं। तस्वीर में मौनी गुरु की गोद में सिर रखे उनसे आशीर्वाद ले रही हैं। वहीं सूरज बैठे हैं।

कुछ तस्वीरों में मौनी गुरू जी से बात करती दिख रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

मौनी रॉय भगवान शिव में काफी आस्था रखती हैं और काफी आध्यात्मिक भी हैं। मौनी ने हाल ही में अपने पति के साथ मिलकर एक एजुकेशन वेबसाइट में भी पैसा लगाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

काम की बात करें तो वह जल्द ही डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया लिटिल मास्टर्स' को जज करती दिखेंगी जिसमें उनके साथ रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे भी जज पैनल में शामिल हैं। इसके अलावा मौनी आलिया भट्ट,रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। 


 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma