पहले करवाचौथ पर मौनी रॉय ने रचाई 'शिव-पार्वती' वाली मेहंदी, पत्नी के हाथों को निहारते रह जाएंगे सूरज नांबियार
10/13/2022 1:22:49 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसी साल की शुरुआत यानि 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। शादी के बाद उनका यह पहला करवाचौथ है और इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। अपने पहले करवाचौथ पर मौनी ने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मेहंदी रचे हाथों की तस्वीरें शेयर कर मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा-पहले हमेशा खास होते हैं…♥️ करवा चौथ की शुभकामनाएं।
शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ने अपने हाथों पर थीम मेहंदी रचाई है।
एक हाथ पर उन्होंने शिव-पार्वती वाली मेहंदी रचाई है तो दूसरे में छलनी से चांद देख रही सुहागिन की मेहंदी रखवाई है। फैंस को मौनी की मेहंदी बेहद पसंद आ रही है और वह खूबसूरत अंदाज में मेहंदी वाले हाथों को फ्लॉन्ट करती हुई पोज दे रही हैं।
बता दें, मौनी रॉय ने दुबई बेस्ड बिजनसमैन सूरज नाम्बियार संग 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी रचाई थी। कपल ने दो रीति-रिवाजों एक बंगाली और एक मलायाली से शादी रचाई थी। दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

नवरात्रि के नौ दिन मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, पूजा में पहने देवी के प्रिय रंगों के वस्त्र

भारत ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ पर अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध जताया

लखनऊ में मिले कोरोना के 4 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 12...अलीगंज में सबसे ज्यादा केस

निकाय चुनावः ताकत दिखाने में जुटी सपा-बसपा और भाजपा, कांग्रेस तैयारियों में बहुत पीछे