झूले पर बैठ मौनी ने दिखाई अपनी खूबसूरत टांगें, स्ट्रेपलेस ड्रेस में दिखा हॉट अवतार

4/28/2019 2:24:23 PM

मुंबई: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब बॉलीवुड में छा गई हैं। मौनी अपने टैलेंट और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मौनी को एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। वे अपने इंस्टाग्राम पर फैशन का जलवा दिखाती रहती हैं। 

हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो पानी के बीच झूले पर बैठी हुई दिख रही हैं। इस दौरान वह स्ट्रेपलेस ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। झूले पर बैठी मौनी अपनी टोन्ड लैग्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

उनका कातिलाना अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़कर साइड स्वेप्ट किया है। कुछ तस्वीरों में मौनी मुस्कुराते हुए तो कुछ में पोज दे रही हैं। वे मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं। मौनी का ये लुक उनके फैंस बहुत पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी।

अब मौनी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में मौनी नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करेंगी। इसके बाद वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगी। इसके अलावा मौनी राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी दिखेंगीं।


 
 

Neha