बैकलेस जंपसूट में मौनी राॅय ने ढाया कहर, बालों को लहराकर टीवी की ''नागिन'' ने दिए कालिताना पोज

6/29/2021 3:18:42 PM

मुंबई: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी राॅय अक्सर अपने लुक्स से फैंस के दिलों पर छूरियां चलाती हैं। वेस्टर्न लुक हो या फिर इंडियन वह अपनी हर अदा से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट के जरिए मौनी इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। लुक की बात करें तो मौनी ब्लू कलर के बैकलेस जंप सूट में कहर ढा रही हैं। मौनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और लिपस्टिक के कंप्लीट किया है। इस दौरान मौनी ने अपने बालों को खुला रखा है। मौनी कैमरे के सामने बालों को लहराते हुए पोज दे रही हैं। आइए डालते हैं मौनी राॅय की तस्वीरों पर एक नजर....

Mouni Roy Photo

Mouni Roy Instagram Photos

Mouni Roy HD Wallpaper

Mouni Roy HD Images

Mouni Roy

काम की बात करें तो मौनी रणबीर कपूर आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। 

Content Writer

Smita Sharma