रेड एंड पीच लहंगे में मौनी रॉय ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे-'जी करे देखदा रहां'

3/1/2023 1:58:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने काम से ज्यादा लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अपने हुस्न से लोगों के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। मौनी का इंस्टाग्राम अकाउंट चैक किया जाए तो वो उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है। वहीं हाल ही में फिर उन्होंने अपनी शानदार तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिनसे फैंस के लिए नजरें हटाना भी मुश्किल हो जाएगा। तो आइए डालते हैं एक नजर इन खूबसूरत तस्वीरों पर...

 

लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में मौनी रॉय रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने पीच दुपट्टे से स्टाइल किया है।

 

लहंगे के साथ कानों में मैचिंग इयररिंग्स, न्यूड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप और बालों की चोटी..उनके लुक को चार-चांद लगा रही है।

 

ओवरऑल लुक में मौनी का हुस्न देखते ही बन रहा है।

 

 

कैमरे के सामने अपने हुस्न का जादू बिखेरते हुए एक से बढ़कर एक किलर पोज दे रही हैं।


काम की बात करें तो इन दिनों मौनी रॉय को आखिरी बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस नेगेटिव रोल में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 


 


 

Content Writer

suman prajapati