बिकिनी में मौनी का बोल्ड अंदाज, पिंक ड्रेस में भी दिखीं खूबसूरत

6/29/2019 10:23:36 AM

मुंबई: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी राॅय ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग छाप छोड़ रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली मौनी रॉय अपने फैशन सेंस से भी लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा देती है। मौनी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

हाल ही में मौनी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी ब्लैक बिकिनी में बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। मौनी कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में मौनी पिंक कलर की ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं। लाइट मेकअप, खुले बाल मौनी के लुक को चार-चांद लगा रहा है। इसके साथ ही मौनी ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हैं।  मौनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी।

इसके अलावा मौनी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा मौनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।
 

Smita Sharma