Diwali celebration: एकता कपूर के घर सज-धज के पहुंची हसीनाएं, लहंगा लुक में छाईं मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना

11/13/2020 10:50:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  हर साल की तरह, एकता कपूर ने इस साल भी अपने घर दिवाली सेलिब्रेशन रखा और फिल्म और टीवी जगत के कई स्टार्स को इन्वाइट किया। पार्टी में मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना से लेकर हिना खान अपने लुक से महफिल लूटती नजर आईं। अब एकता कपूर के घर दिवाली पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। आईए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों पर...


हिना खान
एकता कपूर की पार्टी में हिना खान का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में स्टनिंग नजर आईं।


मृणाल ठाकुर
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का पार्टी में बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस शिमरी साड़ी में पार्टी में चार-चांद लगाती नजर आईं।


मौनी रॉय
अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहने वाली मौनी रॉय एकता कपूर के घर पार्टी में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। ऑफ व्हाइट लहंगे में मौनी का बेहद शानदार लुक देखने को मिला।


करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना का दिवाली बैश में बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस गॉर्जियस लहंगे में सबको अपने लुक से मात देती नजर आईं।


हरलीन सेठी
एक्ट्रेस हरलीन सेठी दिवाली पार्टी में सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

उर्वशी ढोलकिया
टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ग्रीन गाउन में लाजवाब दिखाई दी और मीडिया के सामने जमकर पोज देती नजर आईं। 

 

suman prajapati