गृहप्रवेश:आल्ता लगे पैरों की छाप के साथ मौनी राॅय ने ससुराल में रखे कदम,पति संग खेला कंगना, टीवी की 'पार्वती' के हाथ लगी अंगूठी

1/31/2022 9:07:43 AM

मुंबई: मौनी राॅय और सूरज नांबियर हाल ही में शादी बंधन में बंधे। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच गोवा डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग की। कपल की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटौरी। वहीं रविवार को मौनी राॅय सूरज नांबियर संग गोवा में डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग के बाद मुंबई लौट आई हैं।

कपल को रविवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई लौटी मौनी राॅय का पति सूरज संग ससुराल में शानदार तरीके से गृहप्रवेश हुआ।

इस दौरान सारी रीति-रिवाजों को नियम से पूरा किया गया। गृप्रवेश के दौरान मौनी थोड़ी इमोशनल दिखीं।

 

इस दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में मौनी को आल्ता से अपने पैरों की छाप अपने घर में छोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जहां मौनी गृहप्रवेश की रस्में निभा रही थी। वहीं सूरज उनके पीछे अपने दोस्त संग डांस कर रहे थे।

 लुक की बात करें तो  सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी में मौनी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहींं हाथों में लगी  मेहंदी और मांग में सजा सिंदूर सजाए मिसज नाम्बिबर की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। कानों में बड़े- बड़े झुमकेऔर मिनिमल मेकअप मौनी केे लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं सूरज इस दौरान व्हाइट सिल्‍क के कुर्ता-पजामा में नजर आए। 

अंगूठी ढूंढने की रस्म

गृहप्रवेश के बाद मौनी और सूरज ने  वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े बरतन में पानी को फूलों की पंखुड़ियों के साथ सजाया गया है, जिसमें अंगूठी फेंकी गई है। इस पानी में हाथ डालकर न्यूली वेड कपल कंगना खेलता यानि अंगूठी ढूंढता नजर आ रहा है। मौनी और सूरज रिंग ढूंढने की कोशिश करती हैं और आखिर मौनी यह खेल जीतती हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajesh Kumar (RAJ) (@marketing.by.raj)

लवबर्ड्स मौनी राॅय और सूरज नांबियार ने गुरुवार(27 जनवरी) को गोवा में Hilton Resort में  शादी रचाई। कपल ने जहां सुबह साउथ इंडियन वेडिंग की। वहीं रात बंगाली रीति रिवाज से 7 वचन लेकर एक-दूजे का हो गया। सबसे अच्छी बात ये है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे के कल्चर का ध्यान रख कर शादी की जो एक समझदार कपल की पहचान है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by reshma ayu (@reshmaayu_)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Entertainment Page | Series® (@indian_entertainment_daily)


 

Content Writer

Smita Sharma