मौनी रॉय को मिला सपनों का राजा, दुबई के बैंकर सूरज नांबियार संग लेंगी सात फेरे!

1/17/2021 2:50:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर सुबह से ही एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी को लेकर चर्चा गर्म है। खबर है कि मौनी जल्द ही दुबई में रहने वाले बैंकर सूरज नांबियार से शादी रचाने जा रही हैं। मौनी और सूरज पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

PunjabKesari


मौनी रॉय लॉकडाउन की शुरूआत से ही वह दुबई में बनी हुईं थीं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

 

बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए सूरज नांबियार और उनके परिवार संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने सूरज के माता-पिता को मम्मी-पापा कहकर संबोधित किया था। 

PunjabKesari


एक्ट्रेस के करीबी सूत्र का कहना है कि दोनों ही जल्द शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। मौनी का जो सूरज के माता-पिता संग बॉन्ड है, वह काफी अद्भुत है।

PunjabKesari


वर्कफ्रंट पर, मौनी जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में शामिल हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में मौनी एक विलेन का किरदार निभाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News