बाॅडी हगिंग ड्रेस में मौनी ने दिखाया परफेक्ट फिगर, शादी के बाद पहली बार पति संग अवार्ड फंक्शन में पहुंची एक्ट्रेस के लुक ने उड़ाए सबके होश

3/6/2022 9:22:01 AM

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय इंडस्ट्री की उन हसीनाओं से में हैं जो जब भी कही स्पाॅट होती हैं तो उनका लुक्स चर्चा में आ जाता है। इवेंट्स से लेकर पार्टीज में उनका अंदाज देखने को लायक होता है। एक बार फिर मौनी ऐसे ही एक फंक्शन में शरीक हुई और कहने की जरूरत ही नहीं कि हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक दिल की धड़कन तेज कर गया। शादी के बाद पहली बार मौनी राॅय पति सूरज नाबियार संग रेड कार्पेंट पर उतरीं तो सब उन्हें देखते ही रह गए। इस दौरान की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। रेड कार्पेट पर जैसे ही ये कपल पहुंचा, सभी की नजरें उन पर जा थमी।

PunjabKesari

ये पहली बार था, जब दोनों ने इस तरह से सुपर स्टाइलिश लुक में किसी इवेंट में शरीक होने का फैसला लिया था। इस तरह की पहली अपीयरेंस में ही स्टार जोड़ा इम्प्रेस कर गया। मौनी जहां ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं सूरज बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। लुक की बात करें तो मौनी ने इवेंट के लिए बेहद स्टाइलिश मैक्सी गाउन पिक किया था। इस स्ट्रेट कट आउटफिट की अपर फिटिंग बॉडी हगिंग थी, जो उनके स्लिम फिगर को हाइलाइट कर रही थी।

PunjabKesari

इसमें ऊपर ऑफ शोल्डर और डीप कट नेकलाइन दी गई थी। वहीं नीचे लेफ्ट साइड पर थाई-हाई स्लिट डिजाइन थी। ये डीटेल्स एक्ट्रेस के लुक में हॉटनेस का एलिमेंट ऐड कर रही थीं। मौनी ने ने नैचरल टोन मेकअप करते हुए, बालों को मिडिल पार्ट कर उन्हें स्लीक लुक दिया था। 

PunjabKesari

लुक को चेन्ड स्ट्रैपी हील्स के साथ परफेक्टली राउंड ऑफ किया गया। सूरज की बात करें तो उन्होंने ब्लू टोन का थ्री-पीस सूट पहना था, जो उनकी ब्रॉड बॉडी फ्रेम को काफी सूट कर रहा था। हैंडसम लुकिंग सूरज के साथ मौनी ने जब बांह पकड़कर कैमरे के लिए पोज दिए। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें शादी के बाद हाल ही में मौनी रॉय अपने एक म्यूजिक वीडियो 'पूरी गल बात' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती दिखी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं।

 

इस फिल्म में वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसके अलावा वह डांस रियालिटी शो DID लिटिल मास्टर में जज की भूमिका निभाती दिखेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News