गोवा में शादी रचा पति सूरज संग मुंबई लौटी मौनी, कांजीवरम साड़ी..मांग में सिंदूर सजाए बेहद खूबसूरत दिखीं नई नवेली दुल्हन

1/31/2022 7:52:49 AM

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी  रॉय सूरज  नांबियार  संग गोवा में डेस्‍ट‍िनेशन वेडिंग के बाद मुंबई लौट आई हैं। रविवार शाम को उन्‍हें पति सूजर नांबियार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया। शादी के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुई मौनी की नई-नवेली दुल्‍हन के रूप में पहली झलक देखने को मिली।

सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी में मौनी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहींं हाथों में लगी  मेहंदी और मांग में सजा सिंदूर सजाए मिसेज नांबियार  की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।

कानों में बड़े- बड़े झुमके और मिनिमल मेकअप मौनी के लुक को परफेक्ट बना रहा है। सूरज नांबियार इस दौरान व्हाइट सिल्‍क के कुर्ता-पजामा में नजर आए।

उन्‍होंने आंखों पर काला चश्‍मा चढ़ा रखा था।कपल ने मीडिया को कई पोज दिए। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   

मौनी रॉय ने 27 जनवरी को लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लिए। मौनी और सूरज ने दो रीति-रिवाज में शादी रचाई थी। मौनी बंगाली और सूरज दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं।

इसी वजह से दोनों ने पहले मलयाली और फिर बंगाली रीति रिवाज के अनुसार शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मलयाली शादी में मौनी लाल बॉर्डर की सफेद साड़ी पहनी। वहीं बंगाली शादी मौनी लाल रंग के जोड़े में परी लग रही थीं।  

 

Content Writer

Smita Sharma