''गोल्ड'' नहीं बल्कि 14 साल पहले अभिषेक के साथ इस फिल्म से डेब्यू कर चुकी है मौनी रॉय

8/28/2018 10:47:59 AM

मुंबई: फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा था कि गोल्ड मौनी की पहली डेब्यू फिल्म है। लेकिन अब कुछ खबरे आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि मौनी ने 14 साल पहले 2004 में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन' में काम किया था।

 

 

फिल्म में उनकी छोटी-सी भूमिका थी। इसमें वह शुरुआती गाने और कुछ दृश्यों में नजर आई थीं। मौनी ने ऑडिशन देकर यह रोल हासिल किया था परंतु अब वह इस बारे में बात करने को राजी नहीं हैं। 

 

 

बता दें कि 'रन' में भूमिका चावला मुख्य किरदार में थीं। उल्लेखनीय है कि मौनी भले ही एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो नागिन से प्रसिद्ध हुईं परंतु उन्हें पहला मौका एकता के ही सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिला था, जब उन्होंने स्मृति ईरानी की जगह ली थी।

Konika