श्रीलंका में वेकेशन एंजॉय कर रही मौनी रॉय, एक्ट्रेस ने शेयर की एक से बढ़कर एक तस्वीरें

3/20/2022 12:44:14 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों श्रीलंका में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। एक्ट्रेस लगातार फैंस के साथ वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही है, जो खूब देखी जा रही हैं।


मौनी ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक तस्वीर में एक्ट्रेस ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मौनी समंदर किनारे खड़ी हुई दिखाई दे रही है।

दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बिकिनी लुक में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने बड़ी कैप पहनी हुई है। इस लुक में मौनी काफी बोल्ड लग रही है। अन्य तस्वीरों में मौनी क्रीम टॉप और चेक शॉर्ट्स में दिखाई दे रही है।

लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस किसी रेस्टोंरेंट में बैठी हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें 18 मार्च को मौनी ने शादी के बाद पति सूरज नांबियार के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर भी की थी।

काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। 

Content Writer

Parminder Kaur