टीवी की ‘नागिन’ Mouni Roy ने किया Cannes 2023 में डेब्यू, अपने ग्लैमरस लुक से उड़ाए फैंस के होश

5/23/2023 11:01:07 AM

मुंबई। मौनी रॉय ने एक टीवी एक्ट्रेस से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर किया है। मॉनी काफी खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। अपने टीवी शो ‘नागिन’ के लिए जानी जाने वाली मॉनी ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अपना जलवा बिखेरा है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस 'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाती हुई नजर आईं। मौनी रॉय ने '76वें कांस फिल्म फेस्टिवल' पर डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने अपने रेड कार्पेट लुक से पूरी लाइमलाइट चुरा ली है। अपने 'कांस' डेब्यू में मौनी रॉय ने एक सुंदर लुक चुना, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

'कांस' के रेड कार्पेट के पहले दिन मौनी रॉय ने येलो लुक में सबके होश उड़ाए। उन्होंने एटेलियर जुहरा का डिजाइनर येलो वन शोल्डर गाउन पहना था, जिसे एक्ट्रेस ने सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक में चार-चांद लगाने के लिए मल्टीकलर ज्वेलरी पहनी थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में मौनी रेड कार्पेट पर गजब ढा रही थीं।

PunjabKesari

मौनी रॉय सिर्फ पहले ही नहीं, बल्कि वह अपने दूसरे लुक से भी कहर ढाती नजर आई। 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर ब्लैक ड्रेस में वॉक किया। Tarik Ediz की डिजाइनर स्ट्रैपलेस मरमेड ड्रेस में मौनी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने कार से उतरते वक्त काला चश्मा लगाकर स्टाइल में वॉक किया और एक से बढ़कर एक पोज दिए। अपने बंधे स्लीक हेयर के साथ एक्ट्रेस ने कम मेकअप में भी रेड कार्पेट पर खूब ग्लैमर बिखेरा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News