मौनी रॉय ने लता मंगेशकर के गाने ''पिया तोसे'' पर किया डांस, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस
2/17/2022 5:06:17 PM
मुंबई. मौनी रॉय अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी है। मौनी ने फिल्मों से लेकर अवॉर्ड शोज के दौरान कई धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो खूब लाइक किया जा रहा है।
वीडियो में मौनी ब्लैक सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने झूमके पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस जमीन पर बैठ कर लता मंगेशकर के गाने 'पिया तोसे' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस गाने को ब्लैक एंड वाइट मोड में शूट किया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें सिंगर लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन को गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद सिंगर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लता ने 6 फरवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया।
काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाई देंगे।