VIDEO: श्रीदेवी की तरह अब इस 'नागिन' के भी 'काटे नहीं कटते दिन-रात'

5/2/2019 5:00:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में मौनी श्रीदेवी के गाने 'काटे नहीं कटते दिन ये रात' पर डांस करती नजर आ रही है। लाल साड़ी में मौनी इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही है। मिस्टर इंडिया के गाने पर नाचती मौनी को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। मौनी का ये हॉट डांस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन दिया है-If you don’t have your dancing shoes, dance barefoot🦶 Good day babies ❤️☀️।

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने फिल्म गोल्ड से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी।

 

 

अब मौनी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में मौनी नेगेटिव कैरेक्टर प्ले करेंगी। इसके बाद वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगी। इसके अलावा मौनी राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में भी दिखेंगीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

If you don’t have your dancing shoes, dance barefoot🦶 Good day babies ❤️☀️

A post shared by mon (@imouniroy) on May 1, 2019 at 10:50pm PDT


 

Konika