मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंची मौनी, पारंपरिक बंगाली अंदाज में किया खूब डांस

10/19/2018 12:25:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी स्टार्स इन दिनों दुर्गा की पूजा धूमधाम से कर रहे हैं। हाल ही में स्टार्स मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल में पहुंचें।

इस दौरान टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय ने भी दुर्गा पूजा में शिरकत की।

इस दौरान मौनी ब्लैक और व्हाइट साड़ी पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। दुर्गा पूजा करने के बाद मौनी रॉय ने पारंपरिक बंगाली अंदाज में डांस भी किया।

दुर्गा पूजा के पंडाल में मौजूद सभी लोगों मौनी का यह अंदाज देख सब हैरान रह गए। मौनी के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए।

इस दौरान अयान और मौनी ने पोज देते हुए अपनी खूब तस्वीरें भी खिंचवाई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ फिल्म "गोल्ड" से की है।

इस डेब्यू फिल्म में उनको उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहा गया है। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में मौनी के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

धीरे-धीरे मौनी बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल करते हुए दिखाई दे रही हैं।

Neha