HIV पीड़ित बच्चों के लिए 'सांता क्लॉज' बनीं मौनी रॉय, मासूम चेहरों पर खिली मुस्कान

12/25/2019 8:42:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीमः आज क्रिसमस के दिन को सभी ने अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। कुछ ने पार्टी रखी तो कुछ ने आम लोगों के बीच में रहकर इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया। लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इसे कुछ अलग तरीके से मनाया। मौनी रॉय मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए मौनी सेंटा क्लॉज के अवतार में नजर आईं।

मौनी सेंटा क्लॉज बनकर एक एनजीओ में गई। बता दें कि यह एनजीओ उन बच्चों के लिए है जो ह्युमन इम्युनोडेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) संग पैदा हुए हैं।

मौनी यहां पहुंचीं और पूरी शाम उन्होंने इन बच्चों संग खूब मस्ती की।

मौनी ने कहा, 'एचआईवी और इसे लेकर लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में जागरूकता फैलाया जाना बहुत महत्वपूर्ण है।

इस गलत अवधारणा को मिटाए जाने की जरूरत है कि एड्स छूने से फैलती है। इन बच्चों को उसी देखभाल और सम्मान की जरूरत है जो इस समाज में हर व्यक्ति को मिलता है।'

Pawan Insha