मेट्रो प्रोजेक्ट का बड़ा पत्थर एक्ट्रेस की कार पर गिरा, बाल बाल बचीं मौनी राए

9/18/2019 8:22:14 PM

मुंबईः बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ बड़ा हादसा होते-होते टला। जी हां, मौनी रॉय सड़क हादसे का शिकार होते बाल-बाल बची हैं। मौनी रॉय ने अपने साथ हुए हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि इससे कितना बड़ा नुकसान हो सकता था। जूहू सिग्नल पर एक बड़ा पत्थर मौनी रॉय की कार पर गिर गया। इससे कार का सन-रूफ टूट गया।

वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि नागिन की एक्ट्रेस मौनी इस हादसे में बाल-बाल बची हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मौनी कार की रूफ को दिखा रही हैं, जिस पर पत्थर गिरा है। कार में वहां पर बड़ा सा छेद नजर आ रहा है।

मौनी रॉय ने मुंबई मेट्रो पर गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ मौनी रॉय ने सुझाव मांगा है कि वह इसमें क्या कर सकती हैं? मौनी ने अपने साथ हुए हादसे का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, काम पर जाते हुए जूहू सिग्नल पर मेरी कार पर 11वीं मंजिल से बड़ा पत्थर गिर गया।

सोचें अगर कोई सड़क पार कर रहा होता तो उसका क्या होता। किसी के पास कोई सुझाव है कि हमें मुंबई मेट्रो की इस लापरवाही के लिए क्या चाहिए?

 

Pawan Insha