सेक्सी ड्रैस पहन मौनी रॉय ने ढाया कहर, रोंगटे खड़े कर देंगी बोल्ड तस्वीरें

10/12/2018 1:43:54 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में मौनी ब्लैक कलर के शिमरी गाउन पहने बेहद कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। मौनी के सेक्सी अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ घंटो पहले शेयर इन ग्लैमरस तस्वीरों को अब तक 169,395 लाइक मिल चुके हैं। 

मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन मौनी अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरें से फैंस को लुभाती रहती हैं। कुछ दिन पहले मौनी अपने करीबी फ्रेंड्स के साथ विकेशन मनाने गई हुई थी। इस विकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने काफी पसंद की।

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू कर चुकी हैं। फिल्म में उनकी जबरदस्त एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। पिछले दिनों मौनी ने फिल्म 'रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर' की शूटिंग भी खत्म की है।

इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी 'ब्रह्मास्त्र' और  'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। 

Neha